झारखंड के नब्ज को टटोलने पहुंच रहे हैं नितिन नवीन,राज्यसभा चुनाव में करेंगे खेला

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा शनिवार को हो रहा है। एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय तक जगह उनका स्वागत के लिये कार्यकर्ता खड़े हैं। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा में खासा उत्साह है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत की व्यापक तैयारियां की हैं। माना जा रहा है कि यह दौरा केवल औपचारिक नहीं होगा, बल्कि इसके जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड भाजपा की मौजूदा स्थिति, संगठन की मजबूती और चुनावी चुनौतियों की गहराई से समीक्षा करेंगे।रांची पहुंचने के बाद नितिन नबीन सबसे पहले धरती आबा बिरसा मुंडा, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ विचारक कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। प्रदेश भाजपा ने उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में सभी मोर्चों और विभागों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *