“निशांत गांजा पीते हैं? कहां पीते हैं!” कितना सुलझा हुआ बयान देता है, विधायक गोपाल मंडल का बयान सुर्खियों में
भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलों के बीच जेडीयू के विवादित लेकिन चर्चित विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने निशांत कुमार का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने से ही जेडीयू को मजबूती मिलेगी। मालूम हो कि विधायक गोपाल मंडल अपने तीखे और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनका यह बयान भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
विधायक मंडल ने कहा, “निशांत को पार्टी में आना चाहिए, हम लोग मिलकर उन्हें लाएंगे। अगर वे नहीं आए तो भगदड़ मच जाएगी। कोई राजद में जाएगा, कोई भाजपा में, कोई रालोसपा में। जितनी पार्टियां हैं, सब में लोग चले जाएंगे। आधे-आधे नहीं, पूरे-पूरे कोने-कोने से लोग छलांग लगाकर चले जाएंगे।”
नीतीश कुमार के बेटे पर नशा करने के आरोपों को खारिज करते हुए गोपाल मंडल ने कहा, “लोग कहते हैं कि निशांत गांजा पीते हैं, लेकिन कहां पीते हैं? कितना सुंदर और सुलझा हुआ बयान देते हैं। उन्होंने भी इंजीनियरिंग की है, जैसे नीतीश कुमार ने की थी।”
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अकेले सरकार नहीं चला रहे हैं। “उनके साथ बड़े-बड़े अधिकारी और आईएएस अफसर हैं।”
चिराग पासवान पर निशाना :
गोपाल मंडल ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “चिराग रामविलास पासवान के बेटे हैं, लेकिन अगर वह जेडीयू और भाजपा को छोड़ देंगे तो बिहार में कुछ नहीं कर पाएंगे। एक भी सीट नहीं ला पाएंगे।”
पीएमसीएच पर टिप्पणी :
भागलपुर के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल को लेकर भी उन्होंने बयान दिया। उन्होंने कहा, “हमने इस अस्पताल को सुधार कर रखा है। इसे पीएमसीएच (पटना) नहीं बनने देंगे। वहां इलाज नहीं होता है।



