पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही पीएम मोदी की सरकार:बाबूलाल मरांडी

रांची:भाजपा ने रविवार को पूरे प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप ने राज्य भर में बूथ स्तर पर मनाया। प्रदेश ,जिला मंडल ,बूथ के पार्टी पदाधिकारियों,जन प्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र में दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र एवम प्रतिमा पर माल्यार्पण,श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवम कृतित्व की चर्चा की।
गांव चलो अभियान के तहत प्रवास के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज गिरिडीह जिलांतर्गत राजधनवार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया,श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दीनदयाल जी एक असाधारण प्रतिभा के धनी महामानव थे। उन्होंने विश्व की अनेक विचारधाराओं पूंजीवाद,साम्यवाद,समाजवाद के बीच एकात्म मानववाद का सर्व ग्राहय दर्शन दिया जिसने आज विश्व को नई दिशा दी है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का सबका साथ , सबका विकास अंत्योदय का पर्याय है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गांव गरीब किसान मजदूर महिला आदिवासी,दलित,पिछड़ों को समर्पित है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चाहे जनधन हो,शौचालय निर्माण हो,पेंशन योजना हो,प्रधानमंत्री आवास हो,आयुष्मान कार्ड हो,गरीब कल्याण अन्न योजना हो,पीएम विश्वकर्मा योजना हो,किसान सम्मान निधि हो,सभी अंत्योदय और आधारित हैं।
भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पं.दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
इस मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों ने विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत का काम किया है।
कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना है।
कहा कि दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे।
श्रद्धांजलि देने वालो में राकेश प्रसाद, सीमा शर्मा, महेश पोद्दार,सीमा पासवान,अशोक बड़ाईक, राकेश भास्कर,संदीप वर्मा, रमेश सिंह, गुरुविंदर सिंह सेठी, उमाशंकर केडिया, कमाल खान, लक्षमी चंद्र दिक्षीत, राफिया नाज, संजय जायसवाल, लक्ष्मी कुमारी, अमिता भाटिया,अनवर हयात,रामचंद्र नायक, योगेंद्र लाल, राकेश कुमार, निशि जायसवाल, काजिम कुरैशी, संजय चौधरी, पुरुषोत्तम राय सहित कई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *