बालगृह से बच्चा गायब, प्रशासिनक महकमें हड़कंप

रामगढ़। रामगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छतरपुर मांडू के बालगृह से एक बच्चा गायब हो गया है। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि तीन साल के बाद यह दूसरी घटना है। आज तक पुलिस भी बच्चे का पता नहीं लगा सकी है। इस घटना के बाद इलाके में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस यह पता लगा रही कि वात्सल्य धाम के अंदर कमरे में जब बच्चा था तो गायब कैसे हो गया। संस्था के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार बच्चे की उम्र 14 साल बताई जा रही है। उसका नाम लख्खी करमाली है। वह पटेल नगर, भुरकुंडा का रहने वाला बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *