नारायण भाव के भूखे होते हैं, बिनु हरि कृपा मिले नहीं संता, धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव.

भोजपुर(आरा)संसार में श्रीहरि नारायण भाव के भूखे होते हैं! बिनु हरि कृपा मिले नहीं संता “उक्त बातें रंगनाथचार्ज जी महाराज ने कही। वे रविवार को आरा शहर के बैंक कॉलोनी स्थित मनोकामना मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के मौके पर भागवत कथा के पांचवें दिन भक्तों को प्रेरणा दे रहे थे। गौरतलब हो कि कथा पंडाल में आयोजित सप्ताह ज्ञान श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य  प्राप्त कर रहे हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरा क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा  व आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा है। कथा के दौरान वातावरण में गूंज रहे भजन, कीर्तन और जयघोष से पूरा आरा शहर में माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

अनंत विभूषित संत स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के मंगलानुशासन व सान्निध्य में चल रहे इस भागवत कथा में भगवान की दिव्य लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है। कथावाचक द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण एवं सरल भाषा में वर्णन किया जा रहा है। जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। जैसे ही महाराज श्री ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल कीऔरहाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की  जयघोष से गूंज उठा।लोग

झूमने लगे।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव अवसर पर आकर्षक झांकी सजाई गई थी। बाल गोपाल के स्वरूप का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, वहीं युवाओं और बच्चों ने भी भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस की धारा में डूबे।

स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने अपने मंगल संदेश में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक ज्ञान का अमृत है। इस मौके पर तरारी के भाजपा विधायक विशाल प्रशांत भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन सुनील पाठक के के सिंह समेत काफी संख्या में गण्यमान लोग पहुंचे

कथा के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया  गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *