राजनीति में मेरी एंट्री जानता की सेवा करना,जुमलेबाजी नहीं : यशस्विनी सहाय

रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी सह कांग्रेस नेत्री यशस्विनी सहाय ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी राजनीति में एंट्री रांची की जनता की सेवा करने के लिए हुई है,जुमलेबाज़ी करने के लिए नहीं। यह बात सही है कि मेरी शिक्षा-दीक्षा बाहर में हुई है। विदेश में मैने वकालत किया है। मैने वकालत लोगों की मदद करने के लिए की। पॉलिटिक्स में मेरी एंट्री हुई है तो मैं रांची के लोगों के विकास के लिए काम करूंगी।
उन्होंने कांग्रेस के चुनावी मेनिफेस्टो को पढ़ा और कहा कि महिलाओं को इसमें काफी लाभ मिलेगा। एक लाख रुपए साल में मिलेगा। वहीं स्थानीय युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिलेगा।
वहीं झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर कहा कि पूरे देश में अब तक 184 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो चुका है जिनमें जनता के रूझान के मुताबिक लगभग 125 सीटें इंडिया गठबंधन को प्राप्त होने जा रहा है। यह चुनाव देश में बदलाव लाने वाला है और झारखंड में इस बार क्रांति होने जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को जबरदस्त खतरा है। हम इस लोकसभा चुनाव के माध्यम से इसके खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।
मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में इंडिया गठबंधन का बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। आने वाले बाकी चरणों में भी जनता इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को वोट करेंगे। केंद्र में अगली सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में बनने वाली है।
खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि इस बार पूरे देश में इंडी गठबंधन के पक्ष में लहर है।
झारखंड में सभी 14सीटों पर इंडी गठबंधन की जीत होगी।
उन्होंने कहा कि पिछला 2019 का लोकसभा चुनाव जुमला का रहा था। रांची संसदीय क्षेत्र में अल्प संख्यक और आदिवासियों का वोट एकजुट हो जाता है तो निश्चित रूप से कांग्रेस की जीत होगी। उसमे यहां के मूलवासियों का भी सहयोग इस बार पूरी तरह मिल जायेगा।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने भी आने वाले 25 मई को इंडी गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को वोट करने की अपील की।पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि केंद्र की जुमलेबाज सरकार का इस बार अंत होने वाला है। यशस्विनी सहाय पढ़ी लिखा युवा महिला है,यह रांची की बेटी है। मैंने जितना रांची का विकास किया है उससे भी अधिक यशस्विनी करेगी। इसके अलावा चुनावी सभा को राजद नेता गौरीशंकर यादव,मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह, अध्यक्ष,गौ सेवा आयोग के राजीव रंजन प्रसाद,धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, डॉ तौसिफ, अजय नाथ शाहदेव, विनय सिन्हा दीपु, सुरेन्द्र सिंह, रमा खलखो, अशोक चौधरी,जेएमएम के मुस्ताक आलम सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *