सुदूरवर्ती पहाड़ी की खोह से मिली 28 दिन से लापता मुन्नी का शव
पत्थलगडा (गणादेश) : चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर से गायब 14 वर्षी मुन्नी कुमारी का शव 28वें दिन शनिवार को एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित खोह से बरामद किया गया है। पत्थलगडा और गिद्धौर प्रखंड के सीमाने में गांगपुर के नायकी बांध पहाड़ी के चट्टान के खोह में मुन्नी कुमारी का शव देखा गया। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल, इंस्पेक्टर सनोज चौधरी, थाना प्रभारी शिवा यादव समेत पुलिस बल के जवान दलबल के साथ पहुंचे। शव की शिनाख्त गिद्धौर के गांगपुर निवासी निर्मल राणा की 14 वर्षीय पुत्री मुनि कुमारी के रूप में की गई। रहस्यमय रूप से वह पिछले 28 दिनों से गायब थी। देर शाम तक पुलिस शव को पहाड़ी के नीचे नहीं लाई थी। मौके पर डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। इस संबंध में एसडीपीओ ने कहा कि अभी तहकीकात जारी है। जब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाता है तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। देर शाम मुनि के शव का पोस्टमार्टम के लिए उसे चतरा सदर अस्पताल लाया गया है। गौरतलब होकर गंगापुर की 14 वर्षीय मुन्नी कुमारी की बरामदगी के लिए पुलिस 50 रूपए इनाम की घोषणा भी की थी। बच्ची के परिजन, हित कुटुंब से लेकर गांव टोल के लोग और प्रशासन दिन रात बच्ची को खोजने में लगे हुए थे। लेकिन इसका कहीं अता पता नहीं चल रहा था। बताते चले जी जंगली पहाड़ से बच्ची का शव बरामद हुआ है। इस जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने भी बच्ची की खोज की थी लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। बच्ची दिव्यांग थे। ऐसे में ग्रामीणों के बीच या चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर बच्ची उतनी ऊंची पहाड़ी पर गई कैसे। बहरहाल पुलिस सभी मामलों पर जांच कर रही है।
फोटो :



