परहाटोली में शान-ओ-शौकत से निकला मोहर्रम का जुलूस, ताजिया और अखाड़ा मिलन रहा आकर्षण का केंद्र
लातेहार: प्रखंड के परहाटोली में शुक्रवार को मोहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और परंपरा के साथ निकाला गया। मोहर्रम कमिटी की अगुवाई में निकले जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। जुलूस का मिलान अंजान शाह दाता के मजार के समीप मैदान में किया गया।जुलूस निकालने से पूर्व सभी गांवों के मोहर्रम खलीफा, सदर, सेक्रेटरी और गणमान्य लोगों की पगड़ी पोशी की गई। इस दौरान ‘या अली, या हुसैन’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।शाहपुर, पहाड़कापू और परहाटोली से लाए गए ताजिए आकर्षण का केंद्र रहे। रंग-बिरंगे ताजियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।मजार मैदान में मोहर्रम को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया। अच्छे करतब दिखाने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया।मजार के सरपरस्त मो. मुस्तकीम ने सभी गांवों के सदर, सेक्रेटरी, मोहर्रम खलीफा, प्रशासनिक अधिकारियों और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पगड़ी बांधकर और गमछा देकर सम्मानित किया।
मौके पर BDO संतोष बैठा, थाना प्रभारी मनोज कुमार, पु.अ.नि. अरविंद हेरंग, नौशाद आलम, राम कुमार, संजय ठाकुर, परहाटोली दरगाह के सरपरस्त मो. मुस्तकीम, महुआडांड़ सदर इमरान खान, सेक्रेटरी मजहर खान, खजांची शाहिद कमाल, मोहर्रम कमिटी के खलीफा तनवीर अहमद, नाइब खलीफा सद्दाम हुसैन उर्फ शेरू, पूर्व नायब खलीफा परवेज आलम, राशिद खान, पत्रकार बद्री प्रसाद, शहजाद आलम, फहीम खान, अफजल मियां, मेहंदी हसन, सहबूब मियां, ताहिर मियां, भोलू, इमरोज़ खान, इकबाल हजाम, रहमान हजाम, महमूद हजाम, प्रवीन कुजूर, सहुद हजाम, हादी हसन, हमीद अहमद, अरशद अली, सुहैल अख्तर, जमाल हज्जाम समेत शाहपुर, पहाड़कापू व परहाटोली के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। महुआडांड़ से भी मेहमान के तौर पर काफी लोग पहुंचे थे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही। पुलिस-प्रशासन मुस्तैद दिखा।


