हरमू और आसपास के इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा,बीमारी होने का खतरा

रांची: गर्मी के दस्तक देने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। हरमू कॉलोनी और आसपास के इलाके में भी मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इससे लोगों को जीना दुर्लभ हो गया है। शाम होते ही लोग मच्छर के आतंक से परेशान रहते हैं। मध्य रात्रि तक लोगों को परेशान करता है। आलम तो यह है कि दिन में भी मच्छरदानी लगा कर लोगो को रहना पड़ रहा है। नगर निगम को बड़ा अभियान चला कर लोगों को राहत देना चाहिए। पार्षद वार्ड 26 अरुण कुमार झा ने बताया कि पहले तो नगर निगम के द्वारा फॉगिंग भी किया जाता था। लेकिन अब तो वह भी नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *