उद्योगपति समाजसेवी रोशनलाल शर्मा का निधन, शोक की लहर

खूंटी: प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी रोशनलाल शर्मा 91का निधन हो गया। समाचार सुनकर खूंटी में शोक की लहर दौड़ गई। रोशन लाल शर्मा बहुत कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती, कार्यकुशल समाजसेवी व्यक्ति थे। श्री शर्मा ने खूंटी से लाह व्यवसाय को विश्वपटल पर पहुंचाया। बहुत मिलनसार, मृदुभाषी, समाज के उत्थान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे, महर्षि मेही आश्रम, गायत्री परिवार, वनवासी कल्याण,एकल अभियान सहित,कई संस्थानों से जुड़े हुए थे।उनका नाम बड़े शान और आदर के साथ लिया जाता रहा है। उम्र के पड़ाव में ईश्वर के विधान के अनुसार उनका देहावसान हो गया। इनके निधन पर खूंटी के पुर्व सांसद अर्जुन मुंडा, पुर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, बांग्ला हिंदी संगम परिषद के डॉ दीपक कुमार घोष अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार के सुधांशु दत्ता,मन्नू भगत उर्फ मनु बाबू,पुर्व विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो, अधिवक्ता प्रफुल्ल भगत,पाल भेंगरा,प्रभाष जायसवाल,तुलसी प्रजापति, मार्शल बारला सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। मुरहू के महर्षि मेंही आश्रम शांतिपुरी में एक शोक सभा करके रोशन लाल शर्मा जी को श्रद्धांजलि दी गई। स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि रोशन लाल शर्मा जी आश्रम के अभिभावक थे। हमेशा आश्रम को सहयोग किया करते थे। डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि रोशन लाल जी खासकर गरीबों  के उत्थान के लिए तन मन और धन से सदा समर्पित रहा करते थे,उनका जाना एक युग का अंत है।शोक व्यक्त करनेवालों में संजय सत्संगी, सुबोध मुखिया,रामहरि साव, सूरजलाल गुप्ता, राधेश्याम भगत,सूरजमल प्रसाद, सुनील रजक, बीरु कुमार, हरिद्वार ठाकुर, डॉ रमेश वर्मा, डॉ महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र ठाकुर, जगन्नाथ साव सहित अन्य सत्संगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *