मुरहू के कस्तूरबा विद्यालय में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खूंटी: उपायुक्त के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई के तत्वाधान में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं अन्य आवासीय विद्यालयों में बाल संरक्षण के मुद्दों और नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मुरहू स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बाल संरक्षण के मुद्दों एवं नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मो. अल्ताफ खान उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को गुड टच- बेड टच के संबंध में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही बच्चों के अधिकार, बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से किसी भी प्रकार की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में संपर्क करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में दौरान नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के संबंध में सीनी संस्था के कुमार सौरभ ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे को मादक पदार्थों की बिक्री गैरकानूनी है। नशीले पदार्थ का उत्पादन, भंडारण, बिक्री, परिवहन या उपयोग दंडनीय अपराध है। दोषी होने पर 20 साल तक की सजा और 2 लाख या उससे अधिक का जुर्माना हो सकता है। हम सबकी जिम्मेवारी है कि हम नशे के विरुद्ध एकजुट होकर लड़े।
इस दौरान नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्प लाइन के अभिषेक कुमार झा, पीयूष कुमार,बाल कल्याण संघ की संगीता देवी, झारखंड महिला उत्थान की विमला तिर्की सहित विद्यालय की वार्डन, शिक्षिका और छात्राएँ उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *