जिला प्रशासन खूंटी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच सीएसआर अंतर्गत एमसीए समारोह का आयोजन

खूंटी: कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जिला प्रशासन खूंटी को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित सभागार में एक मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट समारोह” का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच सहयोगात्मक पहल पर औपचारिक सहमति बनी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के निदेशक श्री आर.आर. मौर्या एवं जिला प्रशासन की ओर से जिला योजना पदाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा MoA पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते के तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा ₹25 लाख की राशि से 3 एम्बुलेंस प्रदान किए गए, जो जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से मरीजों को अस्पताल तक लाने के कार्य में सहायक सिद्ध होंगे।
उपायुक्त ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस साझेदारी से जिले को सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए एक जीवनदायिनी सेवा साबित होगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री आलोक कुमार, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के निदेशक श्री आर.आर. मौर्या, सिविल सर्जन डॉ. एन. मांझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार, सीएसआर नोडल पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार शुक्ला समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *