रांची के खेल गांव में 400 से अधिक पहलवान ठोंक रहे हैं ताल

रांचीः रांची के होटवार के शहीद गणपत राय इनडोर स्टेडियम में शुक्रवार से अंडर-17 जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें देश भर से 400 से अधिक युवा पहलवान अखा़ड़े में ताल ठोकेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस प्रतियोगिता में देश भर की 27 महिला व पुरुष टीमें भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 30 गोल्ड, 30 सिल्वर और 60 ब्रांज दांव पर हैं। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से पहलवानों का वजन किया गया। इसके बाद प्रारंभिक मुकाबले शुरू हुए। जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता 2 दिन चलेगी। इसके बाद फेडरेशन कप सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन इसी स्टेडियम में किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में देश भर से नामी-गिरामी पहलवान भाग लेंगे। इसमें भी 30 गोल्ड, 30 सिल्वर और 60 ब्रांज दांव पर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *