मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता प्राणपति देवी का निधन,राजद में शोक की लहर

रांची: झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री संजय प्रसाद यादव के 75 वर्षीय माता प्राणपति देवी का मंगलवार को आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार बताया कि मंत्री जी के माता जी लंबे दिनों से अस्वस्थ चल रही थी आज प्रातः 9:30 बजे पटना के
एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
उनके निधन से राजद परिवार में शोक की लहर है शोक व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव विधायक दल के नेता सुरेश पासवान विधायक नरेश कुमार सिंह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता , गौतम सागर राणा ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है हम सभी उनके निधन से मर्माहत है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दु:ख की घड़ी में परिवार के सभी सदस्यों को दुख सहने की शक्ति दे। पूरे राजद परिवार दुख के समय में उनके साथ खड़ा है।
उनके निधन पर राष्ट्रीय जनता के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, आबिद अली घनश्याम चौधरी, कैलाश यादव, युवा अध्यक्ष रंजन यादव ,महिला अध्यक्ष रश्मि प्रकाश,विजय राम, रामकुमार यादव सुनीता चौधरी प्रणव कुमार बबलू, डॉक्टर मुर्तुजा खान, शेखर भगत, संतोष प्रसाद, मनोज अग्रवाल बुद्ध नारायण यादव ,मोहन विश्वकर्मा ,सबर फातिमी शौकत अंसारी, रानी कुमारी दीपक कुमार सहित राजद नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए कहां की है अत्यंत दुखद घटना है। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं इस दुख की घड़ी में ईश्वर परिवार के सभी सदस्यों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें ।पूरा राजद परिवार उनके परिवार के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *