मंत्री नीरज सिंह बबलू ने चाची के शव को दिया कंधा

गणादेश बथनाहा:
छातापुर विधानसभा से भाजपा विधायक सह बिहार सरकार में पर्यावरण एवं वन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू की चाची की मृत्यु हो गई। नीरज सिंह अपने चाची के श्रद्धा संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक ग्राम पुर्णिया जिलांतर्गत मलडीहा पहुंचे। शवयात्रा में न केवल परिवार के सदस्य की तरह शामिल हुए अपितु अपने चाची को कंधा भी दिया।शोक संतप्त अपने परिवार को ढांढस बंधाया। नीरज सिंह के अनेक समर्थकों ने शोक संवेदना व्यक्त की। मधुबनी ग्राम के आशीष कांत झा ने भी शोक संवेदना व्यक्त कर दुःख की घड़ी में साथ खड़े होने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *