मंत्री चंपई सोरेन की तबियत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती, कुणाल षाडंगी ने कुशलक्षेम पूछा

जमशेदपुर। प्रदेश के परिवहन एवं कल्याण मंत्री चंपई सोरेन बीमार हो गए हैं। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें जमशेदपुर टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी टीएमएच गए। वहां उन्होंने चंपई सोरेन से कुशलक्षेम पूछा।
मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता-कार्यकर्ता सोमवार को ही टीएमएच पहुंचने लगे थे। सोमवार को दोपहर बाद बहरागोड़ा के झामुमो विधायक समीर महंती भी अस्पताल पहुंचे थे। इनके अलावा झामुमो, पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला सचिव लालटू महतो, जमशेदपुर के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो, धनाई मुर्मू, पिंटू रजक, सोनू आदि झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे। फिलहाल अभी उनका स्वास्थ्य ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *