झामुमो बुंडू नगर समिति गठन को लेकर हुई बैठक
रांची: झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला के झामुमो बुंडू नगर समिति के गठन हेतु बैठक आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को बुंडू नगर स्थित कुंती पैलेस मे जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी की अध्यक्षता एवं तमाड़ विधायक श्री विकास सिंह मुंडा जी के मुख्य उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।
इस बैठक मे रांची जिला से मुख्य रूप से जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो, सुजीत कुजूर, महादेव मुंडा, रवि कुमार एवं बुंडू प्रखंड अध्यक्ष कोलेस्वर मुंडा, लखन मुंडा, चंद्रदेव मुंडा, जमील अंसारी, प्रेमा यादव, सुखराम मुंडा, बालेश्वर महतो, सुनील जायसवाल, समीर कुंडू, हर्षवर्धन शर्मा एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक मे संगठन को मजबूत बनाने और एक सशक्त नगर कमिटी बनाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही नगर, प्रखंड व पंचायतों से आए हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने संवाद किया गया।*
बैठक की अध्यक्षता कर रहे झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ज ने कहा आज हमलोग यहां बुंडू नगर समिति के गठन के लिए यहां बैठक मे आए हुए हैं। हमे सशक्त नगर समिति बनाते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। साथ राज्य मे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने मे सहयोग करें और विकास कार्यों में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा जी ने कहा पार्टी को मजबूत बनाना हमारा उद्देश्य है। बुंडू नगर पंचायत को लेकर हमे और मजबूती से काम करना है। पार्टी को हमे नगर से लेकर बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना है। आगामी निकाय चुनाव मे बुंडू नगर पंचायत चुनाव मे हमे अपनी दमदार उपस्थिति रखना है। ग्रामीण क्षेत्र मे हम अधिक मजबूत हैं, और अब हमे शहर मे भी मजबूत होना है।



