पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

खूंटी: 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातु आगमन को लेकर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री संग बैठक हुई। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। जिसमें स्वागत भाषण व विषय प्रवेश जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने किया। साथ ही कहा कि 15 नवंबर को भारत की आजादी की 75 साल पूरे होने के जश्न के हिस्से के रूप में बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने हेतु 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मंज़ूरी दिया गया है। हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी का आगमन उलिहातु में हो रहा है। यह ऐतिहासिक है। सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को भव्य आयोजन करने में अपनी योगदान दे।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने कहा कि आगामी 15 नवंबर को लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी का आगमन बिरसा भगवान की धरती उलिहातु में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आप सभी कार्यकर्ता तन मन धन से अपनी अपनी योगदान दे। अपने काम,पर्व के बीच में अपनी ‌‌क्षमता से अधिक कार्य कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कांसी नाथ महतो ने कहा कि 15 नवंबर को मोदी जी का आगमन उलिहातु में हो रहा है। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनका स्वागत करने की तैयारी करें। सभी मंडल से बूथ तक के कार्यकर्ता को इसमें मेहनत करना है। तभी कार्यक्रम सफल होगा।धन्यवाद ज्ञापन देते हुए जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री जी का आगमन बिरसा मुंडा की धरती खूंटी में चौथी बार होने जा रहा है। मंच संचालन महामंत्री बिनोद नाग ने किया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधू बेहरा, संजय साहू, कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया,विष्णु सोनी, तमाड़ जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा,जिला महामंत्री बिनोद नाग,प्रदेश मंत्री अ जन जा मोर्चा जगरनाथ मुंडा, जिला मंत्री गोपाल स्वर्णकार, जिला कोषाध्यक्ष लव चौधरी, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, आईटी संयोजक गुलाब महतो, मण्डल अध्यक्ष क्रमश: निखील कांडूलना, मदन मोहन गोप, बालकिसून महतो, रामध्यान सिंह, पुरेंद्र मांझी,मोती पातर, बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष आलोक दास, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य प्रियांक भगत,मोर्चा अध्यक्ष क्रमश: राजेश महतो, योगेन्द्र नायक, संजय मुंडा, रामानंद साहू, रांची युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेक आनंद जयसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष रंदाय नाग, मोर्चा महामंत्री क्रमश: विजय राम, सीमा देवी, सुदर्शन भोगता, विकास चौधरी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *