मेडिएशन फॉर नेशन 2.0” का शुभारंभ, 31 मार्च तक संचालित रहेगा

खूंटी :राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरन नई दिल्ली तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा रांची के निर्देश में “मेडिएशन फॉर नेशन 2.0” का शुभारंभ 02 जनवरी 2026 से किया गया है, जो 31 मार्च 2026 तक संचालित रहेगा।

उक्त कार्यक्रम के संबंध में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खूंटी की अध्यक्षता में उनके कक्ष में न्यायिक पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अधिकतम संख्या में समझौता योग्य  मामलों को मध्यस्थता हेतु मध्यस्थता केंद्र, डीएलएसए, खूंटी को संदर्भित किया जाए, ताकि अधिकतम मामलों का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से किया जा सके तथा अंततः संबंधित न्यायालय द्वारा समझौते के आलोक में उनका निष्पादन किया जा सके।

यह भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया कि पूर्व में आयोजित “मेडिएशन फॉर नेशन 1.0” के दौरान 30 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया था। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा यह भी जोर दिया गया कि सभी माननीय न्यायिक पदाधिकारी अधिकतम मामलों को मध्यस्थता हेतु संदर्भित करने का हरसंभव प्रयास करें, ताकि अधिकतम मामलों का समझौते के माध्यम से निपटारा किया जा सके।

समझौते की संभावना वाले सभी प्रकार के मामलों—जिनमें वैवाहिक प्रकृति के मामले, दुर्घटना से संबंधित मामले, आपराधिक समझौता योग्य मामले, चेक अनादरण (चेक बाउंस) के मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले तथा उपयुक्त दीवानी मामले शामिल हैं—को इस मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *