पितृपक्ष अमावस्या पर सामूहिक तर्पण और कुश त्याग कार्यक्रम
रांची : झारखंड मैथिली मंच, रांची के तत्वावधान में पितृपक्ष अमावस्या के अवसर पर विद्यापति दलान, हरमू स्थित छठ तालाब पर सामूहिक तर्पण एवं कुश त्याग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूरे कार्यक्रम का संचालन पंडित शतीष कुमार मिश्र की देखरेख में पारंपरिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के समापन के बाद मंच के सदस्यों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।
इस अवसर पर मंच के संरक्षक अरुण कुमार झा, अध्यक्ष बिनय कुमार झा, महासचिव जयंत कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, कैलाश झा, प्रकाश चन्द्र झा, कौशल किशोर झा, सुकुमार नाथ झा, रंधीर झा, कांके रोड निवासी प्रकाश चन्द्र झा, उपेंद्र मेहता, प्रशांत कुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।



