जेवरात लूट कांड मामले के खिलाफ हजारीबाग में सोमवार को बाजार बंद,व्यवसाय करने वालों में काफी आक्रोश,पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग,
रांची: हजारीबाग में जेवरात दुकान में लूटकांड के विरोध में व्यवसायियों का जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। स्वर्ण व्यापारी संघ लूटकांड में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और स्वर्ण दुकानों में पर्याप्त सुरक्षा की मांग किया है। स्वर्ण व्यापारी संघ ने बीते रविवार को कैंडल मार्च कर लूटकांड का विरोध किया था। वहीं सोमवार को सभी दुकान बंद करने का आह्वान किया है।

सोमवार की सुबह करीब 930 बजे बड़कागांव दैनिक बाजार में नंदिनी ज्वेलर्स की दुकान खोलने के दौरान संचालक प्रभु सोनी के हाथ से 22 लाख रुपए की जेवरात को लुटेरों के द्वारा लूट कर भाग जाने एवं भागने के क्रम में ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर देने मामले को लेकर बड़कागांव ने कड़ा विरोध जताया। रविवार को बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय के तमाम ज्वेलर्स दुकान एवं बर्तन दुकान ने दुकान बंद रख अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। प्रखंड मुख्यालय में कुल सभी सभी 40 दुकाने एवं बाजार बंद रही,इस दरमियान पत्रकारों को संबोधित करते बड़कागांव स्वर्णकार समाज के प्रखंड अध्यक्ष राम सेवक सोनी ने कहा कि गांव देहात शहर राज्य देश कहीं भी हो स्वर्णकार समाज के लोग सुरक्षित नहीं हैं , अपराधियों के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। जिस पर पुलिस प्रशासन को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, हम समाज के लोग प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हैं ,दिनदहाड़े जेवरात की लूट और अपराधियों को पकड़ने गए सुधीर सोनी को दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल कर देना यह व्यवस्था की नाकामी है। अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है पुलिस प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज सोमवार को भी स्वर्णकार संघ के द्वारा देर शाम कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया जाएगा। मौके पर रामसेवक सोनी, प्रभु सोनी, सरोज सोनी,मुकेश वर्मा,रूपेश सोनी, विकास सोनी, दीपक वर्मा, रवि सोनी, आशीष कुमार,ब्रजेश वर्मा,सिकंदर सोनी, गुड्डू सोनी, गिरधर सोनी, पंकज सोनी, दिप्पू सोनी, जदवीर सोनी, ईश्वरी साव, अनिल सोनी, धीरेन सोनी, शंभू सोनी, शिबू सोनी, प्रमोद वर्मा,बबलू सोनी, मनोज सोनी, बसंत सोनी, कैलाश सोनी, कृष्ण सोनी, बालेश्वर सोनी, रोहित सोनी, सरजू सोनी, संतोष सोनी, देव कुमार सोनी, भजन साव, लखन साव, प्रकाश सोनी, राजु सोनी, कटक साव दर्जनों लोग उपस्थित थे।



