मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जयंती पर होगा पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट, प्रथम पुरस्कार 3 लाख रुपए
रांची: केंद्रीय सरना समिति की ओर से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर आयोजित होने वाली पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का औपचारिक ऐलान किया गया। केन्द्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलु मुंडा ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन 9 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। प्रतिभागी टीमों के लिए पंजीकरण शुल्क 25,000 रुपए निर्धारित है।टूर्नामेंट 3 जनवरी 2026 से 7 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा। हर दिन तीन मैच कराए जाएंगे, जबकि प्रत्येक मैच की अवधि 25 मिनट होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी व्यक्तिगत पुरस्कार दिए जाएंगेडा श्याम प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान मे मैच निर्धारित किए गए हैं। मैच में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आधे घंटे पहले खेल के लिए तैयार रहने के लिए ऐलान किया है*विदेश के तीन खिलाड़ियों को ही मैच में खेलाया जाएगा। जगलाल पाहन ने कहा कि फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं बल्कि खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने वाला माध्यम है। उन्होंने याद दिलाया कि जयपाल सिंह मुंडा न सिर्फ एक महान खिलाड़ी थे, बल्कि झारखंड राज्य आंदोलन की मजबूत आवाज भी थे। उन्हीं की स्मृति में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
पुरस्कार राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है
प्रथम पुरस्कार : 3 लाख रुपए,द्वितीय पुरस्कार : 2 लाख रुपए,तृतीय पुरस्कार : 41 हजार रुपए,चतुर्थ पुरस्कार : 41 हजार रुपए दिए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के बबलु मुंडा, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पाहन, शोभा कच्छप,महादेव टोप्पो, सुशांत तिर्की, सुरेन्द्र लिंडा,अमर टोप्पो, सुनील क्रिकेटर, प्रकाश मंडा, रमेश मुंडा, अविनाश टूटी, गणपत मुंडा, राकेश मुंडा, संदीप मंडल, अनमोल लकड़ा, मुकेश मुंडा, राजन मुंडा, शिवधन मुंडा, आशीष मुंडा, आदि उपस्थित थे।



