वन डे क्रिकेट मैच टिकट को लेकर कई लोग हुए साइबर फ्रॉड के शिकार, जेएससीए मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वन डे मैच अब से कुछ ही देर में होना है। रांची में इंटरनेशनल मैच हो रहा है इससे रांची सहित पूरे झारखंड के लोग खासकर क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। लेकिन इस खुशी में कई जगह टिकट के लिए मातम भी दिख रहा है।
दरअसल, जेएससीए के बदतर व्यवस्था से टिकट लेने वाले लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। क्रिकेट प्रेमी भारत कहें राज्यों से ऑफ लाइन टिकट लेने पहुंचे था। इसके साथ ही कई लोगों ने ऑन लाइन भी टिकट के लिए प्रयास किया। लेकिन न तो ऑफलाइन और न ही ऑनलाइन टिकट मिला। इनमें कई लोग ऑन लाइन टिकट लेने के नाम पर साइबर फ्रॉड के शिकार भी हुए। ये सभी लोगों ने जेएससीए के बदतर कार्यप्रणाली से खिन्न दिखे। साथ ही कहा कि दूसरे राज्यों में टिकट को लेकर इस तरह नहीं होता है। झारखंड में साइबर फ्रॉड कुछ ज्यादा ही सक्रिय है। इसमें जेएससीए के कर्मियों की मिलीभगत होने की पूरी संभावना होगी। जेएससीए के कार्यप्रणाली पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,पूर्व मुख्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सवाल खड़ा किया है। इन सवालों को इसलिए भी उठाया गया क्योंकि टिकट न मिलने के कारण कई लोग साइबर फ्रॉड के निशाने पर आसानी से आ गए। जिसका पूरा लाभ साइबर अपराधियों ने उठाया और जमकर ठगी की।रांची के साइबर थाने में इसे लेकर शिकायत भी की गई है। ऐसे ही एक पीड़ित है प्रणव कुमार दत्ता जो रांची के रहनेवाले है ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट के लिए लाइन में भी लगे लेकिन टिकट नहीं मिली, लेकिन मैच देखने की चाहत में वो सोशल मीडिया में मैच के टिकट तलाश करने लगे और यही से वो साइबर अपराधियों की बिछाई  बिसात में फंस गए। साइबर अपराधियों ने इनसे रुपए ऐंठ लिए लेकिन टिकट नहीं मिला. जब भी पीड़ित टिकट के लिए फोन करते तो इनसे और पैसे मागे जाते है. जब प्रणब को ठगी का एहसास हुआ तो वे पुलिस थाने गए और अपनी शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि प्रणव ऐसे अकेले शख्स नहीं बल्कि दर्जनों लोग ऐसे है जिनके साथ मैच के टिकट के नाम पर ठगी हुई हैं ऐसे में पुलिस इनकी जांच में जुटी है. हालांकि टिकट के कालाबाजारी में 03 आरोपियों को जरूर गिरफ्तार किया गया है लेकिन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस के हांथ खाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *