कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह यात्रा गिरीडीह और कोडरमा में,प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे सहित कई कांग्रेसी हुए शामिल

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 1950 किमी राज्यव्यापी कार्यक्रम जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम के तहत 19 जिलों में कार्यक्रम संपन्न हो गया। गुरुवार को गिरिडीह और कोडरमा में जय भारत सत्याग्रह सभा का आयोजन किया गया।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडेय ने जय भारत सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि मंहगाई व बेरोजगारी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए नफरत की राननीति फैलाई जा रही है। उन्होने कहा कि सत्ताधारी केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध करने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई। हमारे नेता राहुल गांधी ने 8 साल में सड़क से लेकर संसद तक केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया। समय-समय पर प्रधानमंत्री मोदी से केंद्र सरकार से समय-समय पर निर्भीक होकर प्रश्न पूछा, जरुरत पड़ी तो अकेले सड़क पर निकल पड़े। चाहे किसानों के लिए लाया गया काला कानून हो, तुगलकी फरमान नोटबंदी हो या जीएसटी जैसे मुद्दे हो। उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। मंहगाई का प्रभाव दिल्ली जैसे शहरों तक ही सीमित नहीं है। गांव के गरीब, किसान, मजदूर, समान्य नागरिक सभी पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि गैस, चावल, तेल, डीजल, पेट्रोल, रेल भाड़ा आदि के आज की कीमत व आठ साल पहले की कीमत से तुलना करने पर पता चलेगा मंहगाई का ग्राफ किस कदर बढ़ा है। उन्होने कार्यकर्ताओं से 2024 के चुनाव को लेकर कमर कसने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है और 2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जय भारत सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। बाबा साहब ने जो संविधान दिया है, उसे कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। मंहगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए मजहब के नाम पर लड़ाया जा रहा है। कहा कि जिनके परिवार के लोगों ने देश को बचाने के लिए प्राणों की आहूति दी आज उनका घर छीना गया। उन्होनें कहा कि पहले देश को ईस्ट इंडिया कंपनी चला रही थी, आज अडानी की कंपनी चलाना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बनाया है, आज हमें उसे बचाना है। कहा कि जब तक सत्य की जीत नहीं होगी, तब तक कांग्रेस का सत्याग्रह जारी रहेगा।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करना चाहती है। सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल, एलआईसी, एसबीआइ समेत अन्य उमक्रमों का निजीकरण किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी आवाज उठा रही है तो हमारे नेता राहुल गांधी को विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी के बिगाड़ने से बिगड़नेवाली नहीं है। मान सम्मान के लिए लड़ाई जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो,शहजादा अनवार, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, पूर्व सासंद फुरकान अंसारी, प्रदेश महासचिव कुमार गौरव, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा, नरेश वर्मा, जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, कोडरमा जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान डॉ मंजू कुमारी आदी ने भी अपने विचार रखे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *