नौकरी के बदले जमीन लेने वाले अब जनता को ठगने निकले हैं : मांझी
पटना।बिहार में तेजस्वी यादव द्वारा हर घर में एक नौकरी के वादे पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सवालिया निशान खड़ा किया है! श्री मांझी ने कहा है कि तेजस्वी यादव जिस तरह हर घर नौकरी का वादा कर रहे हैं? वो बताता है कि लालू परिवार बिहार में सत्ता पाने के लिए किस बौखलाहट में है।सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने विकास व जरूरतमंदों को मदद वाली योजनाओं की जो लकीर खींच दी। उससे लालू यादव का कुनबा डरा हुआ
है।श्री मांझी ने कहा कि लालू परिवार बिहार में सत्ता वापसी को लेकर निराश हो चुका है।एनडीए को मिल रहे जनसमर्थन ने तेजस्वी यादव को ऊटपटांग वादे करने को मजबूर कर दिया है। तेजस्वी यादव को ठीक से यह भी नहीं मालूम होगा कि बिहार में 2 करोड़ 83 लाख से ज्यादा परिवार हैं। ऐसे में हर परिवार को नौकरी का वादा केवल चुनावी झुनझुना है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को हर घर नौकरी के ऐलान के पहले ये बताना चाहिए कि आखिर इसका मॉडल क्या होगा? क्या जिस तरह उनके पिता लालू यादव ने जमीन के बदले नौकरी का मॉडल लागू किया था। उसी तरह के किसी मॉडल की बात तेजस्वी कर रहे हैं?
श्री मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव को अगर झूठे वादे ही करने थे तो जनता ने उन्हें रिजेक्ट करने का मन बना रखा है।



