भोजपुर में माले ने किया तरारी विधायक का पुतला दहन
पटना/आरा।भोजपुर जिले में बीजेपी के तरारी विधायक विशाल आनन्द को लेकर पिछले 20 दिनों से बवाल मचा हुआ है! भाकपा माले के आरा सांसद सुदामा प्रसाद समेत भोजपुर जिले के तमाम पार्टी नेता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं! सोमवार को भाकपा माले के नेताओं द्वारा तरारी विधायक का पुतला दहन किया गया। गौरतलब हो कि तरारी प्रखंड में माले नेताओं द्वारा विधायक जी पर जीर्णोधार के नाम पर दलित–गरीबों के पर्चे वाली 37 एकड़ जमीन पर फसल नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।वहीं पोखर खोद कर उन्हें बेदखल करने का गंभीर आरोप लगाए गए हैं।हालांकि तरारी विधायक विशाल आनंद ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि माले द्वारा ये मेरे खिलाफ साजिश रची गई
है!वहीं आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि इसके लिए उनकी कंपनी को लगभग 3 करोड़ का सरकारी ठेका मिला है। दिलचस्प बात तो यह है कि दलित गरीब पीड़ितों के धरने का आज 20 वां दिन है।भाकपा माले इन तमाम मुद्दे को लेकर प्रखंड कार्यालय के आक्रामक घेराव व विभिन्न जगहों पर एक साथ सड़क जाम कर रही है।वहीं विधायक के खिलाफ आंदोलन के नेतृत्वकर्ता सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा डीएम से वार्ता की पहल की गई है।वहीं धरने का संचालन व नेतृत्व सांसद स्वयं कर रहे हैं। माले नेताओं ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है।इसलिए तरारी में चल रहे आंदोलन के समर्थन व एकजुटता में सोमवार को भोजपुर के सभी प्रखंडों पर विरोध प्रदर्शन के तहत संदेश बजार पर
तरारी विधायक का पुतला दहन
किया गया।पुतला दहन व प्रदर्शन में भाकपा माले के प्रखंड सचिव अजय सिंह,जिला कमिटी सदस्य जितन चौधरी, सुधीर यादव, भगवती चौधरी, प्रखंड कमिटी सदस्य बीरबल , संजय गुप्ता यादव, भरत, सिंह ददन पासवान, राजेश चौधरी,कलाम अंसारी, जयराम पासवान हिरदनंद राम समेत कई नेताओं ने भाग लिया।



