स्वास्थ्य मंत्री जी थोड़ा इधर भी गौर करिए, 108 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न अवस्था में कर रहे प्रदर्शन ..
रांची: स्वास्थ्य विभाग में 108एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में मंगलवार को राज्य सरकार के खिलाफ अर्धनग्न अवस्था में धरना प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोगों को अबतक समायोजन नहीं किया गया है। साथ ही सरकार के लिए दी जा रही योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है।कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि हमलोगों की प्रमुख मांगों में सभी कर्मचारियों को 60 से 62 वर्ष उम्र तक की स्थाई नौकरी देने, सभी कर्मचारियों को पूर्ववत श्रेणी एवं कुशल श्रेणी का वेतन भुगतान देने,सभी कर्मचारियों को NHM से वेतन भुगतान देने,सभी कर्मचारीयों को NHM से स्थाईकरण करने,पूर्व कंपनी का बकाया वेतन एवं ग्रेच्युटी भुगतान, पुराने एम्बुलेंस को निरस्त कर नई एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराना एवं पुराने एम्बुलेंस को मरमती कराना,ऑफ रोड़ एम्बुलेंस कर्मचारी को वेतन भुगतान करना ,फरवरी एवं मार्च माह में कटौती किए गए वेतन का भुगतान करना और MEPF एवं ESIC एवं बीमा, ज्वाइनिंग लेटर उपलब्ध कराना है।
नीरज तिवारी ने बताया कि संघ ने हाल ही में वित मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, श्रम श्रमायुक्त और सहायक श्रमायुक्त से मुलाकात कर अपनी बातों को रखने का काम किया है। इस मुलाकात में संघ ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया और उचित कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने संघ को मांगें पूरी करने का भरोसा दिया था.लेकिन समय बीतता गया,अबतक सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गिया है. इसलिए हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. आज हमलोगों ने अर्द्गनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया है. मांगें नहीं मानी गई तो आगे आत्म दाह करने से भी पीछे नहीं रहेंगे.
इस आन्दोलन में प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी के साथ कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार,प्रदेश सचिव मृत्युंजय कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुणाल बनर्जी,प्रदेश उपाध्यक्ष रविकांत देव, रूपेश कुमार,जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला सचिव रवींद्र शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।



