पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया हल्ला बोल, पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा

रांची : देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी रांची में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही बढ़ती मंहगाई को लेकर पीएम मोदी से इस्तीफा मांगा। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने किया। मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार देश मैं महंगाई बढ़ रही है। इसे रोकने में भाजपा सरकार विफल साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार गरीब विरोधी है। गरीबी काम करने के बजाय गरीबों को ही मार रही है। ऐसी सरकार सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए। महिला नेत्री गुंजन सिंह ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अब पूरे राज्य में महिला कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर शाहनाज परवीन,पार्वती देवी,पिंकी सिंह,अनिता देवी,नीलम सहाय,रूकसार, नाज परवीन,नीलिमा अजीम,जूली,साहिबा नाज,arti कुमारी,मंजू सहित कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *