तुष्टिकरण की राजनीति का एक महिला दरोगा शिकार : महावीर मंडल

रांची : श्री महावीर मंडल डोरण्डा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार मंत्री पप्पू वर्मा ने तुपुदाना में पदस्थापित दरोगा संध्या टोपनो के गौ तस्करों द्वारा गाड़ी से कुचल कर मार देने की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। झारखंड में गौ तस्करी पर पाबंदी क्यों नहीं किसके शाह पर झारखंड में गौ तस्करी हो रही है सरकार और प्रशासन मौन क्यों है तुष्टिकरण की राजनीति का एक महिला दरोगा शिकार हो गई इसका जिम्मेवार कौन रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में गौ तस्करी चरम पर है हजारों की संख्या में पाकुड, दुमका ,साहेबगंज, संहिता अन्य जिलो से प्रतिदिन हजारों की संख्या में गौ तस्करी हो रही है लाखों रुपया की उगाई प्रतिदिन हो रहा है और सरकार और प्रशासन का मौन समर्थन तस्करों को प्राप्त है पूरे झारखंड में यह व्यपार पूरी तरह फल फूल रहा है। आए दिन गौ तस्कर पकड़े जाते हैं फिर वह गाय सहित छूट जाते हैं सिर्फ लचर कानून व्यवस्था के कारण पशु पकड़े जाने पर पशु तस्कर गांव के किसानों को पैसा देकर प्रशासन के सामने खड़ा कर देते हैं कि यह पशु हमारा है खेती के लिए मंगाया जा रहा था पशु के संख्या के हिसाब से उतना समूह को खड़ा कर दिया जाता है नतीजा कोर्ट से पशुओं को फिर उसी कसाईं के हाथों शॉप दिया जाता है झारखंड में गौ तस्करी पर प्रतिबंध होने के बावजूद इतनी लचर कानून क्यों सरकार को इस पर शक्ति बढ़ानी चाहिए पशु तस्करी से झारखंड में करोड़ों का कारोबार है सरकार इस पर कठोर कानून बनाए ताकि कोई दूसरी संध्या टोपनो गौ तस्करों का शिकार ना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *