नौ दिनों के मौसीबाड़ी में आतिथ्य स्वीकार करने के बाद मुख्य मंदिर लौट भगवान जगन्नाथ स्वामी

रांची: भारी बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ स्वामी रविवार को मुख्य मंदिर लौट गए। पिछले 27जून को भगवान जगन्नाथ,बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी आए थे।माैसीबाड़ी में नौ दिनों तक आतिथ्य स्वीकार करने के पश्चात महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी जी के बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ देवशयनी एकादशी के दिन जगन्नाथ धाम लौट गए। ।इस दिन को घुरती रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान दर्शन किया।
मंदिर प्रबंधन के द्वारा रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
वहीं मंदिर परिसर में लगा मेला में झारखंड सहित अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और मेला का आनंद लिया। मेला में लगे मिक्की माउस और झूले का बच्चों ने खूब मजा लिया।
मेला में खाद्य सामग्रियों का जिला फूड इंस्पेक्टर ने जांच किया। जांच में कई दुकानों में मिठाई और छोले चाट की दुकान पर जांच में मिलावट पाई गई। ऐसे दुकानदारों को फूड इंस्पेक्टर ने नोटिस दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *