रांची लोकसभा चुनाव में स्थानीयता का मुद्दा होगा, जनता मूलवासी को ही वोट करेगी: हरिनाथ

रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र से लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी हरिनाथ साहू ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता इस बार स्थानीय मूलवासी नेता को ही वोट करेगी।

इससे पहले बाहरी नेता को वोट करती थी। बाहरी नेता यहां के आदिवासी मूलवासियों की भावनाओं को नहीं समझ पाते हैं। जिससे उनका समुचित विकास नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी को रांची की जनता यदि आशीर्वाद देती है तो लोगों को निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य उपलब्ध कराएगी। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएंगे। सभी को समान अधिकार के द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी में भागीदारी सुनिश्चित हो,यही हमारी पार्टी का चुनावी मेनिफेस्टो है।
उन्होंने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र प्रारंभकाल से राजनीतिक चारागाह के रूप में बाहर के प्रत्याशियों के भेंट चढ़ा।
वर्तमान में भी बड़ी बड़ी पार्टी के द्वारा बाहर के लोगों को प्रत्याशी बनाया जा रहा है। इससे स्थानीय मूलवासियों में आक्रोश है। यहां की जनता स्थानीय लोगों को ही चुनना चाहती है,जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।
ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा नहीं है।
श्री साहू ने कहा कि मैं रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता के कहने पर चुनाव लड़ रहा हूं। उनका आशीर्वाद पहले ही मुझे मिल गया है। इस बार के चुनाव में स्थानीय का मुद्दा प्रमुख रूप से रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *