राज्य सरकार की नाकामी के साथ बस्ती से जुड़े समस्याओं को सूचीबद्ध करना है:कर्मवीर सिंह

रांची:भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने की। बैठक को संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि बस्ती संपर्क अभियान के तहत दलित बस्ती में जा कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनी है। साथ ही राज्य सरकार की नाकामी के साथ बस्ती से जुड़े समस्याओं को सूचीबद्ध करना है। वहीं छात्रावास संपर्क अभियान के तहत छात्रों को हो रही असुविधा की जानकारी लेनी है साथ ही युवाओं से जुड़े केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी छात्रों को देना है।
संगठन महामंत्री ने बताया कि बस्ती संपर्क अभियान के तहत स्थानीय दलित प्रबुद्धजनों से मुलाकात करना है और उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उनके साथ संवाद सथापित करना है। साथ ही प्रबुद्धजनों की सूची प्रदेश कार्यालय को देनी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी सभी अपने अपने क्षेत्र के महापुरुषों की जानकारी इकट्ठा कर उनकी जीवनी को देश दुनिया तक पहुंचाएं।

संगठन महामंत्री ने बताया कि आज देश तोड़ने वाली शक्ति बहुत सक्रिय है। ऐसी शक्तियों से लड़ने के लिए हमे आगे बढ़ने की जरूरत है। बस्ती संपर्क अभियान का उद्देश्य देश को जोड़ना है और यह काम सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता ही कर सकते है।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व मे भारत का मान बढ़ाया है। पूरे विश्व में भारत ने अपनी नई पहचान स्थापित की है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य करते हैं।

उन्होने कहा कि वैसी शक्तियां जो हमारे देश को तोड़ने का काम कर रही है ऐसी शक्तियों को रोकने का एकमात्र उपाय है कि हम अधिक से अधिक लोगों को जोड़े। बस्ती संपर्क अभियान का उद्देश्य भी यही है कि हम समाज के सभी वर्ग के लोगों को एकजुट कर देश के विकास के लिए कार्य करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व में भारत को मजबूत बना रहे हैं उसी तरह हमें भारत में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने बताया कि बस्ती संपर्क अभियान 17 सितंबर 2022 से शुरू हुआ है जो 26 नवंबर 2022 तक चलेगा। इस अभियान मे झारखंड के 7500 दलित बस्ती, होस्टल एवं प्रबुद्धजनों से संपर्क स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान से जन प्रतिनिधियों को जोड़ा जा रहा है। साथ ही झारखंड के दलित समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी अपने प्रभार के जिला में प्रवास करें।

आज के बैठक में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज पासवान, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य सीताराम रवि, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *