कार्यकर्ता करें मेहनत,खूंटी और तोरपा विधानसभा सीट पर झामुमो का होगा कब्जा : जुबैर अहमद

खूंटी: झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी संगठन को मजबूत करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही है। लगातार कार्यक्रम चला कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ रही है। इसी क्रम में बुधवार को रनिया प्रखंड प्रखंड के किसान भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबेर अहमद उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए।
मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में खूंटी जिले में झामुमो की स्थिति काफी मजबूत होगी। खूंटी और तोरपा से पार्टी को पंचायत समिति बना कर पार्टी को मजबूत करना है। खासकर खूंटी और तोरपा विधानसभा सीट से झामुमो का विधायक होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें, जिससे लोगों को पार्टी से जुड़े, केंद्रीय सदस्य सुदीप गुड़िया ने कहा कि आने वाले समय में फिर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, और रनिया प्रखंड कमिटी को मजबूत करने की बातें कही।
इस अवसर पर खूंटी जिला कीड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुशील पाहन, तोरपा के पूर्व प्रत्याशी एवं केंद्रीय सदस्य सुदीप गुड़िया, रनिया जिला परिषद वीरेन कंडोला , रनिया प्रखंड अध्यक्ष रिमीकिश कंडुलना, सचिव जोलेन बरला, 20 सूत्री अध्यक्ष केंद्रीय सदस्य विलियम गुड़िया, उदय चौधरी, सुरेश कोउंगड़ी,खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, रनिया प्रमुख नेली डहगां, तोरपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, दियांकेल मुखिया श्रीमती शिशीर तोपनो,बनई मुखिया श्रीमती बरदानी कंडुलना,खटखुरा मुखिया श्रीमती मंजू सुरिन,बानो जिला परिषद अध्यक्ष बिरजो कंडुलना,तनबीर खान,मिडीया प्रभारी दीपक भुईयां,जेसटिन भेंगरा, और बहुत सारे सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *