लायंस क्लब रांची समर्पण ने चलाया पौधरोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रांची: लायंस क्लब रांची समर्पण द्वारा मंगलवार को व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। अध्यक्ष लायन रीना अग्रवाल के नेतृत्व में ‘इको मिशन प्लान 2026’ के तहत आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अभियान के दौरान खूंटी शिव मंदिर के पास, आशा गार्डन, ओल्ड एज होम चिरौंदी, कुसुम विहार मोराबादी, कांके, लाइन टैंक रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया। इस पहल के माध्यम से शहर के अलग-अलग इलाकों में हरियाली बढ़ाने और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में लायन सुमिता बेदी, एमजेएफ लायन सीमा सिंह, लायन रूपम झा, लायन सिंधु बाला, लायन प्रतिभा सिंह, लायन नीलम लकड़ा, लायन पूनम मेवाड़ा, लायन रीता तांतिया, लायन प्रीति केजरीवाल समेत कई सदस्यों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अभियान के तहत 500 से अधिक पौधे लगाए गए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी जिम्मा उठाया। साथ ही स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बच्चों को पौधरोपण के महत्व, पर्यावरण संतुलन और नियमित देखभाल के बारे में जागरूक किया गया।
लायंस क्लब के इस प्रयास को एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।
🌱 “आज पौधा लगाएं, कल भविष्य बचाएं।”



