लायंस क्लब ऑफ रांची ने गोल्ड मेडलिस्ट रूपा रानी तिर्की को किया सम्मानित

झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को समुचित प्रशिक्षण दे: रूपा रानी तिर्की

लायंस क्लब ऑफ रांची द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 लॉन बॉल प्रतियोगिता की गोल्ड मेडलिस्ट रूपा रानी तिर्की को अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया। लायंस क्लब में आयोजित अभिनंदन समारोह में स्वर्ण पदक विजेता श्रीमती रूपा रानी तिर्की को लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेश मोर एवं पूर्व अध्यक्षों ने रूपा को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक निर्मल मान पुरिया ने रूपा रानी का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन- सचिव डॉ पूनम सखूजा ने किया।तथा धन्यवाद- ज्ञापन डॉ हरविंदर वीर सिंह ने किया।
स्वर्ण पदक विजेता रूपा रानी तिर्की ने लायंस क्लब ऑफ रांची के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकार की ओर से समुचित प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने 2007 से 2022 तक कि अपनी संघर्षपूर्ण भरी जिंदगी का पूरी यात्रा के बारे में बताई तथा कहीं की कॉमनवेल्थ गेम में खेलना एवं गोल्ड मेडल जीतना मेरे सपने जैसा था। गोल्ड मेडल जीतना मेरे लिए सबसे गौरव का क्षण था।
लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेश मोर ने कहा कि रूपा रानी ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित की है इन्हें सम्मानित कर हम सभी अपने आप में गौरव महसूस कर रहे हैं।
अमन सर्राफ , आशीष सर्राफ एवं संजय सर्राफ ने रूपा रानी को स्मार्ट वाॅच देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तुलस्यान, चेयर पर्सन डायरेक्टर निर्मल मानपुरिया, सिद्धार्थ मजूमदार, राजेश चौधरी, एच. बी. सिंह, अजय सखूजा, शुभ्रा मजूमदार, अनिल गोयल, भावेश मेहता, अरुण सिंह, डॉ.प्रदीप कुमार, पेरालिंपिक कमिटी ऑफ़ झारखंड के स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ, अमित सेन, संजय सरावगी, बबीता मानपुरिया, कृष्णा, निकिता, रजनी मोर, कुसुम तुलस्यान, अजय सिंह, डॉ पूनम निगम, अनिकेत सराफ, एवं रूपा रानी की दोनों बहने आदि उपस्थित थे।

प्रेस प्रकाश नार्थ
निर्मल मानपुरिया
पर्सन डायरेक्टर
लायंस क्लब ऑफ रांची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *