होल्डिंग टैक्स कलेक्शन में रांची नगर निगम बमबम, रिकॉर्ड 21.90 करोड़ की वसूली

रांची: रांची नगर निगम ने रिकॉर्ड होल्डिंग टैक्स कलेक्शन करते हुए अन्य जिलों के नगर निगम को पछाड़ दिया है। अब वह इस मामले पर टॉप में आ गया है। इस वित्तीय वर्ष के पहले तिमाही में रिकॉर्ड 21.90 करोड़ रूपए का टैक्स कलेक्शन किया है। यह राशि 55181 भू स्वामियों से वसूली गई है। इसमें डोर-टू डोर कैंपन कलेक्शन के तहत लगभग 14 करोड़ रुपए की प्रप्ति हुई है। दो करोड़ रुपए जन सुविधा केंद्रों के जरीए प्रप्त हुई है। ऑनलाइन माध्यम से 30 जून तक 11520 भू स्वामियों ने 5.61 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। ऑनलाइन भुगतान किया गया. यह झारखंड राज्य के सभी नगर निकायों में सर्वाधिक है। रांची नगर निगम ने इस रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के लिए सभी शहरवासियों का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *