आदित्य साहू के निधन से पूरे खूंटी व आसपास क्षेत्रों में शोक की लहर

खूंटी: जिले के मशहूर कवि,समाजसेवी -सुधारक, रामनवमी महासमिति के संरक्षक, भाजपा कार्यकर्ता 75 वर्षीय आदित्य प्रसाद साहू का निधन रविवार को रिम्स रांची में लंबे ईलाज के बाद हो गया। आदित्य साहू के निधन से पूरे खूंटी व आसपास क्षेत्रों में शोक की लहर छा गई। उनके देहावसान पर केंद्रिय पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक सह मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने शोक व्यक्त करते हुए अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो,अनुप कुमार साहू, विश्व बांग्ला हिंदी संगम परिषद के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार घोष, मार्शल बारला, जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी , जितेन्द्र पांडे ने गहरी संवेदना व्यक्त किया। एक शोक सभा में मुरहू के समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि आदित्य जी मृदुभाषी, सच्चे मन वाले,सर्वजन हिताय की सोच रखने वाले बहुत मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके साथ मेरे बहुत संस्मरण हैं जिन्हें भूलना असंभव है, हमें उनके गुणों को आत्मसात करना चाहिए। दुर्भाग्यवश बिमारियों ने उन्हें हमसे असमय छीन लिया, ईश्वर उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे। महेश चौधरी,सकलदीप भगत, संजय सत्संगी,विष्णु देव चौधरी, राधेश्याम भगत, सूरजमल प्रसाद ने भी उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *