कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
खूंटी :विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्लस टू सिंदरी अड़की*उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुड़ापूर्ती साइको खूंटी में विश्व नशा मुक्ति दिवस साथ ही बाकी खूंटी जिले के सभी थानों के पीएलवीयों के द्वारा नशा मुक्ति दिवस पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएलएसए सचिव श्रीमती राजश्री अपर्णा कुजूर ने कहा कि हर साल 26 जून को विश्व स्तर पर ” नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ नशा निरोधक दिवस” के रूप में मनाया जाता है। यह दिन दुनिया को नशीली दवाओं से मुक्त करने के लिए किए जा रहे कार्यों और सहयोग के विभिन्न प्रयासों का प्रतीक है। बताते चले कि विश्व ड्रग दिवस की शुरुआत 26 जून 1989 को हुई।
आज बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नशें के गुलाम बन चुके हैं। नशा आज स्टेटस सिबंल बन चुका है। कैसी विडंबना है कि मानव को नशें से होने वाली बीमारियों का पता है फिर भी खुद ही मौत को दावत दे रहे हैं। अनेक प्रकार की नशीली दवाएं पकड़ी जाती हैं। आज कोकीन,अफीम, गांजा, हिरोईन, हशीश, ब्राउन शुगर तथा चरस व भांग जैसे नशे किए जा रहे हैं।
अधिवक्ता मदन मोहन राम, अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, साइको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडे, सभी थाना के पी.एल.वी., स्कूल के प्रधनाध्यपक और कर्मचारी, विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी डीएलएसए सचिव, श्रीमती राजश्री अपर्णा कुजूर ने दी।

