हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर कोडरमा झामुमो के नेता बापू वाटिका में उपवास पर बैठे

कोडरमा : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई की मांग और भाजपा के षड्यंत्र के खिलाफ झामुमो का उपवास कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में जारी है। शनिवार को उपवास कार्यक्रम के 16 वें दिन कोडरमा जिले से झामुमो जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में जिले के झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर श्री पाण्डेय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हमारे नेता हेमन्त सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजकर विकास कार्यों को बाधित करने का जो प्रयास किया है, झारखंड की आम जनता सब देख रही है। आनेवाले चुनावो मे जनता इसका जवाब देगी। पंचायत स्तर पर भी न्याय यात्रा के माध्यम से लोग निकल रहे हैं। मौके पर झामुमो जिला सचिव श्याम देव यादव,गोपाल यादव,बैजनाथ मेहता नें कहा केंद्र की तानाशाही रवैया के खिलाफ हम सभी झामुमो के कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर न्याय यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं कि किस प्रकार से एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन जी को राजनीति के तहत जेल भेज कर झारखंड के विकास को बाधित किया गया है। झामुमो जिला प्रवक्ता संजय साजन नें कहा केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही के खिलाफ अब झारखण्डी जनता जनता और गुलाम करने को मजबूर है आज इसी के तहत आप देख रहे होंगे कि विगत दिनों रांची में मुख्यमंत्री आवास में हजारों हजार के युवा एवं महिलाओं कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा है और हेमंत सोरेन जी के पीछे खड़े होने का संकल्प लिया है। मौके पर रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम नें कहा जब राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी थी तब भाजपा ने इतने दिनों से शासन करने के बाद खजाना खाली कर दिया था और उसके बाद से ही हेमंत सोरेन ने किस तरीके से व्यवस्था को देखा कोविड में भी आपने देखा कि हवाई जहाज से भी हमारे मजदूर भाईयों को हवाई जहाज से लाने का काम किया और कई तरह की योजनाओं से लोगों को जोड़ने का काम किया। और इसी सभी कारणों से भाजपा अपनी ज़मीन खिसकती देख साजिश के तहत हेमंत सोरेन जी को जेल भेजने का काम किया है। इसके विरोध मे गांव गांव में लोगों में बहुत आक्रोश है. पूर्व प्रत्याशी रवींद्र शांडिल्य नें कहा कि जिस प्रकार राज्य में हमारे हेमंत सोरेन विकास कार्य कर रहे थे, इससे पहले किसी नेता ने झारखंडी हितों को देखते हुए इस तरह के विकास कार्यों को रफ्तार नहीं दी थी और इसी कारण केंद्र की मोदी सरकार ने झूठे केस में उन्हें फंसा कर राज्य के विकास को बाधित किया है। हम मजबूती से उनके समर्थन में डटे रहेंगे गांव-गांव पंचायत स्तर पर भी न्याय यात्रा के माध्यम से सभी कार्यकर्ता उनके समर्थन मे निकल रहें हैं। मौके पर महिला जिलाध्यक्ष निर्मला तिवारी,सचिव बेबी देवी, बसंती देवी, गुड़िया देवी, उमेश यादव, बैजनाथ यादव,बद्री पंडित, , सुधाकर यादव, छोटू यादव,कुमार, ,मो तापेशवरी, उमेश तुरी, गायत्री देवी, सावित्री मोसोमात, चंद्र सिंह, अशोक कुमार विश्वकर्मा, पिंकी देवी, सुरेन्द्र भूईया, कौशल्या देवी, आरती देवी, अनीता देवी समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *