खड़गे ने हिमाचल में जीत का श्रेय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को दिया

नई दिल्ली : गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान आया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को क्रेडिट दिया है। वहीं गुजरात चुनाव नतीजों पर सवाल पूछे जाने पर खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत लगी ही रहती है।
चुनाव नतीजों पर बात करते हुए खड़गे ने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश का चुनाव जीते हैं। इसके लिए वोटर्स, कार्यकर्ताओं और नेताओं का शुक्रिया। मैं प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का भी शुक्रिया करना चाहता हूं। भारत जोड़ो यात्रा ने इस जीत में हमारी मदद की। सोनिया गांधी का आशीर्वाद भी हमारे साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *