कंचन खेतवाल और सरिता नेगी सावन क्वीन

रांची। कंचन बिष्ट खेतवाल, सरिता नेगी तथा अन्वेषा नेगी को सावन क्वीन खिताब से नवाजा गया। हिनू में विजन डांस अकादमी में आयोजित सावन महोत्सव सह सावन क्वीन प्रतियोतिगा में पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा, मारवाड़ी युवा महिला मंच की अध्यक्ष अनुपमा विजय व पूर्व अध्यक्ष मधु अगग्रवाल ने विजेताओं का चयन किया ।
यह कार्यक्रम उत्तराखंड भ्रातृ संघ के द्वारा आयोजित किया गया था।
बीएसएनएल में एजीएम कंचन बिष्ट ने सबसे ज्यादा पुरस्कार जीते। सरिता नेगी, अन्वेषा नेगी व वंदना लाल ने भी अच्छा परफार्मेंस दिखलाया।
नतीजे इस प्रकार रहे: सावन क्वीन: कटेगरी वन (ओवर 45): 1.कंचन बिष्ट खेतवाल, 2. गीता नेगी, 3. कविता कुकरेती। अंडर 45: 1. सरिता नेगी, 2. वंदना लाल, 3. प्रेमलता जिवाल। सावन किड: 1. अन्वेषा नेगी, 2. वीरा 3. हिमानी भट्ट। 1. बेस्ट मेहंदी: 1. लक्ष्मी भट्ट, 2. सरिता नेगी 3. गीता नेगी। बेस्ट डांस: 1. साक्षी शर्मा, 2. कंचन बिष्ट खेतवाल, 3. सरिता त्रिपाठी। बेस्ट सिंगर फीमेल: 1.सुदेशलता, 2, कंचन खेतवाल, 3. वंदना लाल।
बेस्ट सिंगर मेल: 1. अरविंद पाठक, 2. शक्तिवीर नेगी, 3. दीप्तांशु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *