झामुमो विधायक सुदीप गुडिया ने पंचायत क्षेत्रों में बारिश में क्षतिग्रस्त घरों का लिया जायजा,अधिकारियों को फोन कर सरकारी सहायता पहुँचाने का दिया निर्देश
खूंटी :जिले में लगातर हो रही मुसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों को नुकसान हुआ है. इसके साथ ही हाथी ने भी कई घरों को नुकसान किया है. ग्रामीणों को हो रही परेशानियों को देखते हुए तोरपा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक सुदीप गुडिया ने ग्रामीणों से बातचीत की. साथ ही उनके क्षतिग्रस्त घरों का भी विधायक ने निरिक्षण किया.विधायक ने कर्रा प्रखंड का दौरा कर विभिन्न पंचायत में घूम-घूम कर किसानों से मुलाकात किया और उनकी समस्याओं से रूबरू हुये.विधायक ने कर्रा प्रखण्ड के लिमड़ा पंचायत, उड़िकेल पंचायत, और बकसपुर पंचायत, जरिया गढ़ पंचायत का भ्रमण किया.
विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रखण्ड के पदाधिकारियों और पंचायत के पदाधिकारियों को अविलंब भौतिक निरीक्षण करने को कहा। पंचायत के सचिव को ग्रामीणों की समस्या को समाधान करने को कहा।
विधायक ने कहा कि किसी भी अनहोनी की घटनाएं नहीँ होनी चाहिए. जर्जर हालत में जो भी घर मे रह रहे हैं उनको अविलंब सुरक्षित स्थानों पर रखने की व्यवस्था करे. आपदा से ध्वस्त घर के साथ हाथी के द्वारा क्षति हुई मकानों के भी स्थिति देखकर वन विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी से हुए नुकसान के बारे में बताते हुए जल्द ही, मुवाजा राशि देने को कहा।
सभी पंचायत सेवक, और मुखिया को भवन की क्षति को देखते हुए जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर अबुआ आवास,भीमराव अम्बेडकर आवास, प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने को कहा।
इस भौतिक सत्यापन के दौरान विधायक के द्वारा सुख राहत सामग्री क्षतिग्रस्त परिवार वालों को दिये तथा हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।



