जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने पांच दिवसीय मुंडारी नृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

खूंटी: सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के तहत केंद्रीय युवा सरना संगोम समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय मुंडारी नृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने फीता काट कर किया। मौके पर अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार विकास के साथ-साथ झारखंड की संस्कृति को बचाने को लेकर गंभीर है। उसके लिए कई योजनाएं चला रही है। “सांस्कृतिक सहायता अनुदान योजना,”जिस योजना का लाभ हम सभी को लेना चाहिए और हमारा रोजगार भी हो सके।
वहीं केंद्रीय युवा सरना संगोम समिति खूंटी अध्यक्ष मनसिध्द बोदरा, सचिव मसीह भेंगरा, कोषाध्यक्ष लखन गुड़िया,चोंगे भेंगरा,बालावती धान, ग्राम प्रधान नारायण सिंह मानकी,पाहन जीत पाहन, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *