झारखंड प्रदेश सहिया संघ ने अपनी 6सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष किया धरना प्रदर्शन

रांची: अपनी लंबित मांगों को लेकर रविवार को राजभवन में झारखंड प्रदेश सहिया संघ ने धरना प्रदर्शन किया। पूरे प्रदेश के अलग अलग जिले से आई सहिया ने राजभवन में एक जुटता का परिचय दिया। सहिया बहनें मोरहाबादी मैदान से प्रदर्शन करते हुए राजभवन पहुंची।इस दौरान यातायात व्यवस्था चरमरा गई। खासकर मोरहाबादी से राजभवन तक सड़क जाम रहा। इस रूट पर आने जाने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं प्रदर्शन कर रही सहिया माया बहन ने कहा कि हमारी 6 सूत्री मांगें जायज है। सिर्फ दो हजार देकर सरकार हम लोगों को लॉलीपॉप देकर बहलाने का काम कर रही है। हम लोगों को कम से काम बीस हजार रुपए चाहिए। उन्होंने कहा कि सहिया का बहुत कम मानदेय होने के कारण हमारे बच्चे अच्छे स्कूलों में नहीं पढ़ पाते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य मांगों में स्थायीकरण,प्रोत्साहन राशि नहीं मानदेय मिलना चाहिए,दस लाख का जीवन बीमा होना चाहिए,सहिया की मृत्यु होने पर परिजनों को सरकारी नौकरी, रात्रि ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था,स्वास्थ्य विभाग में यदि कर्मचारी को बहाली होती है तो सहिया को प्राथमिकता दिया जाए। स्वास्थ्य किट सभी सहिया को मिलना चाहिए। सहिया बहनों ने अपनी मांगों का ज्ञापन राजभान को सौप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *