झारखंड मिथिला मंच का 28 दिसंबर को मिथिला कैलेंडर का विमोचन
रांची: झारखण्ड मिथिला मंच का एक प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष डॉ. आनन्द शेखर झा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के महासचिव मिथिलेश ठाकुर से मिलकर उन्हें 28 दिसम्बर को “लेक भ्यू” बैंक्वेट हॉल सभागार में आयोजित कैलेन्डर लोकापर्ण सह परिवार मिलन समारोह में आने हेतु आमंत्रित किया । इस अवसर पर मंच के आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श भी किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को धर्म एवं राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक दायित्व को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए। चूंकि झारखण्ड एक आदिवासी बहुल पिछड़ा राज्य है। अतः सामाजिक संस्थाएं वैसे गरीब तबके जिसे मदद की आवश्यकता है चाहे वे मदद स्वस्थ्य के क्षेत्र में हो या किसी अन्य क्षेत्र में, उन्हें बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। श्री ठाकुर के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया गया एवं मंच को अपने स्तर से सामाजिक दायित्व को पूरा करने हेतु यथोचित मदद करने का भी भरोसा दिया गया। प्रतिनिधि मण्डल में डॉक्टर आनन्द शेखर झा, निशिकान्त पाठक, सतीश झा, संतोष झा, सर्वजीत चौधरी, संजीत मिश्रा, निशा झा एवं सचिंद्र मोहन झा सहित अन्य शामिल हुए। यह जानकारी मंच के महासचिव
निशिकान्त पाठक ने दी।



