शाहिन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विज्ञान, कला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

ओरमांझी: शाहिन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, इरबा में शनिवार को विज्ञान, कला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, कला और शिल्प के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान छात्रों ने रोबोटिक्स, सौर ऊर्जा, भू-ऊर्जा, जल संरक्षण, कृषि नवाचार, स्मार्ट सिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरणों तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। इसके अलावा दैनिक जीवन में उपयोगी वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित मॉडल, लोकसभा भवन, पक्का और मदीना के आकर्षक डिज़ाइन भी प्रदर्शित किए गए। बच्चों द्वारा तैयार किए गए कई मॉडल वास्तविक समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान को सरल और सहज तरीके से प्रस्तुत कर रहे थे।
वहीं कला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, वॉटर कलर आर्ट, पॉटरी, हैंडमेड सजावटी वस्तुएँ, पेपर आर्ट, वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए क्राफ्ट तथा विभिन्न पारंपरिक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। प्रस्तुत प्रत्येक कृति में बच्चों की कल्पनाशीलता, मेहनत और कौशल साफ झलक रहा था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहिन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. अब्दुल कदीर ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं और अभिभावकों को फिजूल खर्च से बचकर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
वहीं स्कूल के चेयरमैन अब्दुल हसीब अंसारी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। मौके पर विद्यालय के सचिन, जावेद अख्तर, जुनैद अख्तर, शाहिद सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *