झारखण्ड जदयू के प्रभारी डॉ. अशोक चौधरी पहुंचे रांची,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रांची: बिहार सरकार के मंत्री सह झारखण्ड जदयू के प्रभारी डॉ. अशोक चौधरी शुक्रवार को देर शाम सड़क मार्ग से रांची पहुंचे। रांची आगमन पर प्रदेश जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। उनके साथ विधान परिषद और जदयू के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह और बेलहर के विधायक और झारखण्ड जदयू के सह प्रभारी मनोज यादव भी पहुंचे। सड़क मार्ग से रांची पहुँचने के क्रम में हज़ारीबाग़, रामगढ़, कोडरमा और राँची में जदयू नेताओं ने उनका स्वागत किया।
रांची पहुंचने पर जदयू नेता श्रवण कुमार, डॉ आफ़ताब जमिल, संजय सिंह, सागर कुमार, बैद्यनाथ पासवान, रामजी प्रसाद एवं अन्य ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *