झारखंड सरकार ने बिहार के भाजपा विधायक के घर पर चलवा दिया बुलडोजर

भागलपुरः झारखंड सरकार ने बिहार के बीजेपी विधायक के घर में बुलडोजर चलवा दिया। यह हैरान करने वाली घटना भी है। झारखंड सरकार ने भागलपुर के पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार को विधायक ललन कुमार के भागलपुर जिले के बाराहाट स्थित मकान से सटे सेल्टर को झारखंड पुलिस ने जमींदोज कर दिया। मेहरमा सीओ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद विधायक के घर को तोड़ दिया गया है। बताते चलें कि पीरपैंती विधायक ललन कुमार का एक मकान भागलपुर जिले के बाराहाट में है। यह बिहार और झारखंड सीमा क्षेत्र है। विधायक के मकान से सटे सेल्टर का विवाद चल रहा था। हाईकोर्ट से जारी आदेश में कार्रवाई की गयी। इसके बाद कुछ हिस्‍से को बुलडोजर से तोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि जमीन के पीछे रहने वाले लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो, इसी कारण यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *