मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान राहत कोष से छह व्यक्तियों को दिया गया सहायता लाभ

नामकुम: खिजरी विधान सभा के विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान राहत कोष के तहत खिजरी विधान सभा क्षेत्र के कुल 06 (छः) व्यक्तियों को कुल 3,00,000/-(तीन लाख) रुपये विभिन्न रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को लाभ दिलाया गया। जिसकी आज खिजरी विधायक के आवास लुपुंगटोली में खिजरी विधायक राजेश कच्छप के हाथों चेक सौंपा गया। मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि जनता के हर सुख दुःख में मैं एवं हमारी सरकार खड़ी है। जनता के हर समस्या के सामाधान का प्रयास करुंगा। आज निम्नलिखित लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया।

  1. करमा उरांव पिता स्व गोपाल उरांव, ग्राम डहुवा बगानटोली, थाना अनगड़ा जिला रांची। को 50,000/-
  2. नमिता देवी, पति अयोध्या प्रसाद, ग्राम आदर्श नगर टाटीसिलवे, थाना टाटीसिलवे, जिला रांची को 50,000/-
  3. कमाल राजा पिता कय्यूम अंसारी, ग्राम इरबा थाना ओरमांझी ,जिला रांची को 50,000/-
  4. सहजराम महतो, पिता मोहराई महतो, ग्राम चिलदाग, थाना अनगड़ा, जिला रांची को 50,000/-
  5. पकलू चौधरी पिता सुरेश चौधरी, ग्राम चिलदाग, थाना अनगड़ा, जिला रांची को 50,000/-
  6. रौशन जहां, पति वसीम अंसारी, ग्राम करमा, थाना ओरमांझी, जिला रांची को 50,000/- रू का चेक सौंपा गया।
    मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनगड़ा राजेन्द्र मुण्डा, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष एतवा उरांव, पूर्व मुखिया अनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि धरमु नायक, संजय प्रसाद, मुखिया हिरदू उरांव, मकर मुण्डा, बबलू लकड़ा, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *