30सितंबर को रांची पहुंचे झारखंड कांग्रेस प्रभारी

रांची: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित महिला मैत्री सम्मेलन में भाग लेने कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे शनिवार 30सितंबर को 12बजे रांची पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि रांची अगवान के उपरांत प्रदेश प्रभारी महिला कांग्रेस मैत्री सम्मेलन में भाग लेने सीधे हवाई अड्डे से जेके सेलिब्रेशन जाएंगे प्रभारी के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता सम्मेलन में शिरकत करेंगे सम्मेलन के उपरांत 3:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नवगठित लोकसभा संयोजक और प्रभारी की एक बैठक भी आहूत
की गई है प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित सभी संयोजक और प्रभारी गण उपस्थित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *